“ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में शहर कांग्रेस कमेटी ने निकला तिरंगामार्च,शौर्य को सराहा

भारत की सेना हमारा शौर्य :सौरभ शर्मा(अध्यक्ष)
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा देश निंदा कर रहा है। वहीं भारतीय सेना ने इसका मुहतोड़ जबाब दिया और 100 से अधिक आतंकी घर में घुस कर मारे।
इसी श्रृंखला में कांग्रेस पार्षद दल, जबलपुर के आह्वान पर “ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में नगर निगम से मालवीय चौक तक तिरंगा मार्च आयोजित किया गया। वीर जवानों के साहस को सलाम करते हुए, कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय एकता और सेना के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
वहीं नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा अध्यक्ष ने सभी की सक्रिय सहभागिता और राष्ट्रप्रेम को नमन किया।उन्होंने कहा भारतीय सेना हमारा गौरव है।