संस्कारधानी में पहली बार मुंबई की तीन फिल्म सेलिब्रिटी एक साथ गरबे में होंगी शामिल

नौ देवियों की स्थापना के साथ होगा रूद्रा राज गरबा महोत्सव
संस्कारधानी के इतिहास में पहली बार मां नर्मदा सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ देवियों की स्थापना एवं रुद्र राज गरबा महोत्सव का 5 दिवसीय आयोजन होने जा रहा है, यह गरबा 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें मुंबई से आने वाली फिल्म सेलिब्रिटी भी इस नवरात्रि में मैया के गरबे में शामिल होंगी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी होंगे, एवं लोकसभा सांसद श्री आशीष दुबे जी, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि जी, महापौर जगत बहादुर अनु जी, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अशोक रोहिणी, नीरज सिंह, संतोष बड़करे, अभिलाष पांडे, आएंगे, कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री अंचल सोनकर एवं एम आई सी सदस्य व पार्षद विवेक राम सोनकर होंगे, यह आयोजन प्रिंस पैलेस होटल एवं रेस्टोरेंट गोहलपुर अमखेरा में किया जा रहा है, 4 तारीख गरबे के पहले दिन श्रीमती मुनमुन सेन का आगमन होगा, 5 अक्टूबर को तुषार कपूर इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे, वही 6 अक्टूबर को आहना शर्मा आदि कलाकार इस गरबा महोत्सव में आकर कार्यक्रम में अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे, पत्रकार वार्ता के दौरान रूपेश पिंटू पटेल, राम सुहाबन गुप्ता, सुनील पटेल, अमित विश्कर्मा, कमलेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, चंदन सोनकर, नरेंद्र कनोजिया, विक्की ठाकुर, पवन कुशवाहा, आदि लोग मौजूद रहे ।