अतिरूद्र समन्वय चंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का होगा आयोजन

0
Spread the love

विश्व जागरण मानव सेवा संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व का प्रथम एक लाख गौवंश आश्रय हेतु द्वितीय गौ महामहोत्सव के अंतर्गत श्री अतिरूद्र एवम् समन्वय चंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का विराट आयोजन जबलपुर संस्कारधानी में होने जा रहा है, मां नर्मदा कुंभ मेला ग्राउंड गीता धाम ग्वारीघाट में किया जा रहा है, जिसमें कि समन्वय चंडी महायज्ञ निरंतर 351 घंटा लगातार चालू रहेगा एवं राम कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा, यह आयोजन 5 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक लगातार चलेगा, संस्कारधानी के लोगों से आग्रह एवं निवेदन है कि इस धार्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए इस महायज्ञ में अपनी आहुति देकर अपने परिवार की मंगल कामना करें, और राम कथा का रसपान ग्रहण करें, यह कथा पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज के मुखार बिंदो से जन मानस को सुनाई जायेगी, इस आयोजन में परम् पूज्य श्री नरसिंह पीठाधीश्वर श्री डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज एवं परम पूज्य महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज, इस चंडी महायज्ञ के मुख अतिथि संत सनातन संस्कृति के संस्थापक पूज्य प्रखर श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले का आगमन होगा, आशीर्वचन में संतों का पदार्पण होगा महंत राम जी शरण जी महाराज, परम पूज्य स्वामी गिरिशानंद सरस्वती महाराज डॉ स्वामी मुकुंद दास जी महाराज महंत स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज महंत स्वामी काली नंद जी महाराज महंत स्वामी राजा रामाचार्य जी महाराज ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी महाराज राम भारती जी महाराज स्वामी पगलानंद जी महाराज, कथा से पूर्व विशाल कलश शोभा यात्रा निकल जाएगी, जो की 5 अक्टूबर प्रातः 11:00 से ग्वारीघाट उमाघाट से शुरू होगी, झंडा चौक से होते हुए, आयोजन स्थल पर कलश यात्रा का समापन होगा, जिसमें कि हजारों की संख्या में मात्र शक्तियों पितांबरी वस्त्र धारण कर सर में कलश लिए हुए, गाजे बाजे के साथ इस शोभा यात्रा में शामिल होंगी, पंडित रामदेव शास्त्री प्रमुख सचिव ने यह संपूर्ण जानकारी दी है, अध्यक्ष परम पूज्य पूरन मनीषी आचार्य श्री कौशिक जी महाराज, संरक्षक जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज, अध्यक्ष परम पूज्य पुराण मनीषी आचार्य श्री कौशिक जी महाराज, स्थानीय लोग सत्यम त्रिपाठी, वृंदावन अंकित शर्मा, मुन्ना पांडे, धर्माचार्य विश्व हिंदू परिषद बिंदेश भास्कर, राजेंद्र यादव, श्री जितेन्द्र तिवारी आयुर्वेदिक कॉलेज केशव सिंह बघेल, आशीष मिश्रा खंड व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय सेवक संघ, श्री ओमकार दुबे नर्मदा महाआरती प्रमुख ग्वारीघाट, स्थानीय नाम मुन्ना पांडे आचार्य संपर्क प्रमुख विश्व हिंदू परिषद सुरेंद्र सिंह, आशीष बर्मन, कालू बर्मन, शिवम शर्मा, गीताधाम से संदीप तिवारी, आचार्य जितेंद्र शास्त्री, सुनील तिवारी, अमित तिवारी, प्रवीन चतुर्वेदी, हिमांशु मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा, देवेंद्र सिंह, जी एस बघेल, वात्सल्य मूर्ति दीदी मारीतंबरा जी परम पूज्य सुधांशु जी महाराज संस्थापक विश्व जागृति मिशन ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed