जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य नगरों में चलेगी मेट्रो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में “स्वच्छ हम” पुस्तिका एवं “जल मल प्रबंधन नीति 2024’’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी 413 निकायों में किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर भोपाल मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के लिए 8 स्टेशनों का भूमिपूजन भी किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि एक समय था कि जब मेट्रो ट्रेन प्रदेशवासियों के लिए एक स्वप्न थी।
भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर, ग्वालियर और प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी मेट्रो रेल लाइन के निर्माण की योजना है। प्रदेश में रेलवे क्रासिंग खत्म करने के लिए 105 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के साथ ही 334 पुलों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट का बटन दबाकर 8 हजार 837 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रतीक स्वरूप 17 नियुक्ति पत्र मंच पर प्रदान किए।शहरों में नागरिक सर्वाधिक अपेक्षाएं पार्षदों से करते हैं, यह स्वाभाविक भी है। स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर और प्रदेश के अन्य नगरों को अच्छे कार्य के लिए भारत सरकार ने चयनित किया। इसके साथ ही जोनल अवार्ड के अंतर्गत विभिन्न निकायों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।