जनवरी से शुरु होगी तैयारियां,रामलला को विराजित करने के साथ भाजपा शत प्रतिशत एक्टिव मोड पर

0
Spread the love

वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने से कांग्रेस कार्यकर्ता निराश और हताश

18वीं लोकसभा के लिए चुनाव वर्ष 2024 के मध्य में होना संभावित है, क्योंकि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो जायेगा। इससे पहले लोकसभा चुनाव होने हैं। फरवरी व मार्च में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा हो सकती है, इसलिए राजनीतिक दलों को जनवरी माह से चुनाव की तैयारियां शुरू करनी पड़ेंगी।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अयोध्या में रामलला को विराजित करने के साथ एक्टिव मोड पर आ जाएगी। एक जनवरी से 15 जनवरी तक देशभर में अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के साथ भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शनों के लिए नागरिकों को आमंत्रण देने के लिए पीले अक्षत बांटने का कार्यक्रम पहले से तय है, उसके बाद सात दिन देशभर में श्रीराम मंदिर से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन आरएसएस व विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से किए जाएंगे, इसके साथ ही भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु हो जाएंगी। भाजपा का कहना है कि भाजपा व उनका देवतुल्य कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है और विधानसभा चुनाव के कारण बूथ मंडल का कार्यकर्ता पहले से सक्रिय है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भाजपा की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश में नव वर्ष के जश्न के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु करने की घोषणा कर दी है।

हालांकि पूरा माहौल होने के बाद भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने से कांग्रेस कार्यकर्ता निराश और हताश है। कांग्रेस को अब कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड पर लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। यह अलग बात है कि कांग्रेस में चुनाव संगठन नहीं प्रत्याशी लड़ता है। इसलिए टिकट के दावेदार अपने-अपने पसंदीदा क्षेत्र में सक्रिय हो जाएंगे। कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में नजर आएगा। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर से आने वाले निर्देशों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *