आरडीएसएस योजना से हुआ जिले के विद्युत नेटवर्क में सुधार
Oplus_131072
उमरिया :- जिलान्तर्गत केंद्र सरकार की महत्वकान्छी योजना से हो रहा है जिले के विद्युत नेटवर्क में सुधार। आरडीएसएस योजना अंतर्गत ऊर्जा विभाग के 3 नंबर 33/11 KV उपकेन्द्र ग्राम डबरौंहा, पथरहटा एवं देवगंवा में स्थापित किए गए हैं। उक्त उपकेन्द्र निर्माण होने से क्षेत्र में लगभग 14 हज़ार उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है हालांकि उक्त उपकेन्द्र अभी आंशिक रूप से पूर्ण है। उपकेन्द्रों के स्थापित होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है, जिससे क्षेत्र के किसान बंधु को सिंचाई हेतु पर्याप्त विजली उपलब्ध हुई है , अध्ययन कर रहे विद्यार्थी एवं व्यापारियों को सीधा लाभ हुआ है । वोल्टेज लो होने के कारण ग्राम वासियों को पीने के पानी की समस्या से लेकर जीविकोंपार्जन में अत्यंत कठिनाई का सामाना करना पड़ रहा था। स्थापित उपकेन्द्रों से 3 – 3 फीडर भी निकाले जा रहे हैं , जिससे पुरानी लंबी लाइनों को छोटी कर दिया गया है । उक्त फीडरों के निकलने से अब संबंधित ग्राम वासियों को निरंतर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है । नई लाइन होने से फीडर में ट्रिपिंग एवं फॉल्ट की समस्या भी अत्यंत कम हो गई है। म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.वृत्त उमरिया के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आरडीएसएस के तहत विद्युत नेटवर्क मजबूत हो रहा है, जिसमें स्मार्ट मीटर लगाना और लाइनों का आधुनिकीकरण शामिल है, ताकि बिजली हानियों को कम किया जा सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे।
