आजीविका SHG की महिलाओं ने की “आपका अपना बाज़ार – Behna Bazar” का शुभारंभ ,महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणा बनी
नववर्ष 1 जनवरी 2026 से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बिरसिंहपुर पाली से एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत आजीविका SHG की महिलाओं ने की।
“आपका अपना बाज़ार – Behna Bazar” का शुभारंभ किया गया, जिसे Maa Birasinidham Behna Self Help Group द्वारा शुरू किया गया है।
यह मंच महिलाओं द्वारा निर्मित शुद्ध देसी और हस्तनिर्मित उत्पादों को देशभर में एक साझा, भरोसेमंद और सुलभ बाज़ार उपलब्ध कराएगा। Behna Bazar का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी भारत की बहनों को सम्मान, रोज़गार और एक सशक्त पहचान देना है, ताकि उनका हुनर सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँच सके।
इस अवसर पर सरिका सिंह (अध्यक्ष, Maa Birasinidham Behna SHG), अर्चना उपाध्याय (अध्यक्ष, सावित्री स्व-सहायता समूह) एवं रीना कोल (अध्यक्ष, अथर्व स्व सहायता समूह) ने देश की सभी महिलाओं की सराहना करते हुए आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें, देसी उत्पाद अपनाएँ और बहनों की मेहनत को ताकत दें।
उन्होंने कहा कि जब एक भारतीय महिला दूसरी भारतीय महिला के बनाए उत्पाद को चुनती है, तब वह सिर्फ खरीदारी नहीं करती, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करती है।
अधिक जानकारी एवं खरीदारी के लिए www.behnabazar.in पर विज़िट कर सकते हैं या संपर्क करें—
सरिका सिंह:- 9406704443
अर्चना उपाध्याय:- 6266244861
