“मंडे इज हेलमेट डे” होगा जीरो टालरेंस डे

0
Spread the love

शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर एवं सुगम बनाना पुलिस के लिये एक बडी चुनौती

पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा तीनों यातायात थाने मालवीय चौक, घमापुर, गढा  में पदस्थ अधिकारियों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात प्रदीप शेन्डे तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष  कुमार शुक्ला एवं बैजनाथ प्रजापति की उपस्थिति में चर्चा की।

किसी भी बडे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर एवं सुगम बनाना पुलिस के लिये एक बडी चुनौती होती है,किसी भी शहर का यातायात, उसकी छवि को परिभाषित करता है, किसी भी शहर या कस्बे की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना वर्तमान समय में चैलेंज  है। यातायात को  व्यवस्थित करने मे  सबसे अधिक अपेक्षा पुलिस से की जाती है क्योकि पुलिस की विजुवल्टी ज्यादा होती है।आपने सभी को निर्देशित किया कि यातायात सुगमता से चलता रहे, यह हमारा प्रयास होना चाहिये, आप सभी क्षमतावान है, आपकी जहॉ भी ड्यूटी लगायी जाती है वहॉ इस प्रकार की व्यवस्था करें  कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि वाहन चलाते समय यदि सही तरीके से यातायात नियमों का पालन किया जाये तो 50 प्रतिशत दुर्घटनाओं को टाला जा सकता हे।

जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटना में मृत्यु/घायल की संख्या में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशानुसार शहर में चलने वाले ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो वाहन चलाते समय हेलमेट धारण नही करते हैं, जबलपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सोमवार् ZERO TOLERANCE DAY के रूप में विशेष हेलमेट अभियान चलाया जावेगा। अभियान के तहत् एैसे दो पहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट वाहन चलाते पाये जावेंगे, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *