गांवों की ओर रवाना हुए कृषि महाविद्यालय जबलपुर के विद्यार्थी

0
Spread the love

4 जिलों में 6 माह तक किसानों के साथ करेंगे व्यावहारिक अध्ययन

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के बी.एससी. (ऑनर्स) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अल्पना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। डीन डॉ. अल्पना सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम पूरा करने के लिए प्रेरित किया। RAWE कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सीमा नबेरिया एवं डॉ. परवेज राजन ने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को ग्रामीण परिवेश में व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है।गौरतलब है कि विद्यार्थी मंडला, सिवनी, डिंडोरी एवं कटनी के कृषि विज्ञान केंद्रों से संबद्ध लगभग 12 चयनित ग्रामों में सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक ग्रामीण कृषि कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में 133 कृषक परिवारों के साथ सक्रिय सहभागिता करेंगे। वे ग्रामीण कृषि प्रणाली, आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन पद्धतियों तथा कृषकों के समक्ष आने वाली कृषि संबंधी समस्याओं का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे। विद्यार्थियों के रवाना होने के अवसर पर उनमें ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने तथा कृषकों के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर कृषि की वास्तविक परिस्थितियों को समझने को लेकर उत्साह देखा गया।इस अवसर पर कोर्स शिक्षक डॉ. बी.एस. द्विवेदी, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. रीना नायर, डॉ. मरावी, डॉ. प्रशिष एवं डॉ. भारतीय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *