सावन माह में किया गया पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक महोत्सव पूजन
पवित्र सावन मास के अवसर पर भगवान शिव की आराधना के पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन राजपूत क्षत्रिय समाज महिला मंडल जबलपुर के तत्वााधान में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रधान पुरोहित पं. संजय मिश्रा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रातः काल से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हुआ। इसके उपरांत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाता है। शाम के समय गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शोभायात्रा निकालकर पार्थिव शिवलिंगों का मां नर्मदा घाट तिलवारा में विधिवत विसर्जन किया जाता है। इस आयोजन में समाज के पदम सिंह ठाकुर, सुशील सिंह, विष्णु राजपूत, रतन सिंह, अजीत सिंह, आशीष सिंह, मनीषसिंह, बब्लू ठाकुर, राजा ठाकुर, श्रीमती बबीता सिंह, श्रीमति शोभना सिंह, रूकमणी सिंह एवं बड़ी संख्या में महिला मंडल एवं स्थानीय युवा साथ की उपस्थिति रही पूजन के उपरांत उपस्थित सभी भक्तों को महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया।
