जनेकृविवि के महाराजपुर प्रक्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने किया वृक्षारोपण

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय, जबलपुर एवं 1 एम.पी. आर्टी रेजिमेंट एन.सी.सी., जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महाराजपुर प्रक्षेत्र स्थित अखिल भारतीय शुष्क क्षेत्र फल अनुसंधान परियोजना में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश दिया। एन.सी.सी. के ए.एन.ओ. डॉ. राहुल डोंगरे के सफल प्रयासों से एवं 150 एन.सी.सी. कैडेट्स नेतृत्व कर करीब 300 पौधों का रोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अल्पना सिंह एवं कमन अधिकारी कर्नल कीर्ति सिंधे, डॉ. स्वाति बारचे, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय, डॉ. संजीव गर्ग, संचालक शिक्षण, डॉ. अजय खरे, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. मनोज श्रीवास्तव एवं डॉ. दीपक राठी, लेफ्टिनेंट कर्नल नरेंद्र सिंह शेखावत सूबेदार मेजर टी. पी. सामी, डॉ. अमित झा, डॉ. सोमनाथ सर्वेदे सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *