जनेकृविवि परिसर में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा,कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा हुए शामिल
हर घर तिरंगा अभियान के महत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कृषि महाविद्यालय से कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कृषि महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस आयोजन में विद्यार्थियों और शहरवासियों को देशप्रेम, स्वच्छता, और स्वस्थ युवा व नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।इस तिरंगा यात्रा में अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बारचे, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, आईसीएआर अटारी जोन डायरेक्टर डॉ. एस.आर.के. सिंह, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टीआर शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अल्पना सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर की वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ. रश्मि शुक्ला, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ.बी.एस. द्विवेदी, डॉ. एच. के. राय, डॉ. सी.एस. पांडे, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. अमित झा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं एनसीसी व एसएसएस के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
