भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी की मौत, मचा हड़कंप!

0
Spread the love

जेल में बंद 35 वर्षीय बंदी नीरज धाकड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।नीरज को 7 अगस्त को सीमेंट चोरी के मामले में सूखी सेवनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था।गिरफ्तारी के दो दिन बाद हालत बिगड़ने पर उसे हमीदिया अस्पताल भेजा गया।आज सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।परिजनों ने पुलिस पर गिरफ्तारी के बाद मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया।पत्नी का दावा- शरीर पर चोटों के निशान थे और समय पर इलाज नहीं मिला।जेल प्रशासन ने कहा- बंदी ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की थी।प्रशासन का दावा- हालत बिगड़ते ही तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मामले में न्यायिक जांच शुरू, गिरफ्तारी से इलाज तक पूरी प्रक्रिया की जांच होगी।मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *