उज्जैन में संघ की बड़ी बैठक आज और कल : झलारिया मठ में जमेगा भाजपा-संघ का डेरा
झलारिया मठ में होगी अहम समन्वय बैठक, उज्जैन पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक बड़ी समन्वय बैठक आगामी 7 और 8 अगस्त को उज्जैन में आयोजित होगी। बैठक का आयोजन झलारिया मठ, नरसिंह घाट क्षेत्र में किया जाएगा।इस दो दिवसीय बैठक में भाजपा और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और उज्जैन में भाजपा-संघ का डेरा लग गया है।बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ बुधवार को उज्जैन पहुंच गए। माना जा रहा है कि बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी।झलारिया मठ में होने वाली इस बैठक को संघ-भाजपा के समन्वय की दृष्टि से काफी रणनीतिक बैठक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
