ई KYC नहीं तो 16 अगस्त के बाद नहीं होगी गैस बुकिंग !

0
Spread the love

रसोई गैस सिलेंडर बिना तो अब किचन की कल्‍पना भी नहीं की जा सकती। अब लगभग हर घर में गैस सिलेंडर है।सरकार सब्सिडी पर आम आदमी को घरेलू गैस उपलब्‍ध कराती है। सिलेंडर हकदार आदमी को ही मिले, इसके लिए तेल कंपनियों ने ‘नो योर कस्‍टमर’ (KYC) के अनिवार्य किया है।

सोशल मीडिया और एसएमएस के माध्‍यम से हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जैसी कं‍पनियां ग्राहकों से अपना केवाईसी पूरा करने की अपील कर रही हैं. कुछ ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि 16 अगस्‍त तक अगर कोई ग्राहक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं करेंगे, उनका आगे से गैस सिलेंडर बुक नहीं होगा और न ही सब्सिडी मिलेगी.यह खबर पूरी तरह सही नहीं है. क्‍योंकि कंपनियों ने लोगों से अपना ई-केवाईसी पूरा करने की अपील जरूर की है, लेकिन स्‍पष्‍ट रूप से ऐसा नहीं कहा है कि उनके गैस सिलेंडर की बुकिंग रोक दी जाएगी या उन्‍हें बाजार दर पर सिलेंडर लेना होगा। भारत पेट्रोलियम ने 1 अगस्‍त को अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर एक पोस्‍ट शेयर की. इसमें लिखा था, “बिना किसी रुकावट के एलपीजी सेवा का लाभ जारी रखने के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करें. आसानी से HelloBPCL App के माध्यम से, या आपके गैस एजेंसी जाकर eKYC पूरा करें.” हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम ने भी एक्‍स पर जो पोस्‍ट की है, उसमें भी गैस बुकिंग बंद होने की बात नहीं कही गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *