मुंबई दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, कैबिनेट बैठक और एक दिवसीय कार्यशाला में भी होंगे शामिल

0
Spread the love

देखें आज का पूरा शेड्यूल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का आज, 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) का आधिकारिक व्यस्तता कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आज मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक और शैक्षणिक कार्यशाला में भाग लेने के बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के संक्षिप्त दौरे पर रहेंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है :

प्रशासनिक ब्रीफिंग और शैक्षणिक कार्यशाला-

मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत सुबह 09:45 बजे समत्व भवन में होगी, जहां वे एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ नियमित ब्रीफिंग बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 10:15 से 10:30 बजे के बीच वे कार द्वारा आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल पहुंचेंगे। यहाँ सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक वे कुलगुरुओं, प्राचार्यों, विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला “उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम : दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन” में सम्मिलित होंगे।*मंत्रालय में कैबिनेट बैठक*कार्यशाला के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे कार द्वारा मंत्रालय (वल्लभ भवन) के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:20 बजे मंत्रालय में कैबिनेट ब्रीफिंग होगी, जिसके ठीक बाद दोपहर 12:30 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है।*मुंबई दौरा और स्थानीय कार्यक्रम*कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री का मुंबई दौरा प्रस्तावित है : दोपहर 01:45 से 02:05 बजे : मंत्रालय से कार द्वारा स्टेट हैंगर भोपाल आगमन। दोपहर 02:10 से 03:30 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से वायुयान द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कलीना गेट क्रमांक 8), मुंबई (महाराष्ट्र) आगमन। शाम 03:35 से 04:00 बजे : एयरपोर्ट से कार द्वारा ‘द सेंट रेगिस होटल’ (लोअर परेल), मुंबई आगमन और वहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता।शाम को भोपाल वापसीमुंबई के स्थानीय कार्यक्रमों को पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 06:05 से 06:30 बजे के बीच कार द्वारा वापस छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रात 06:45 से 08:05 बजे के बीच वे वायुयान द्वारा मुंबई से वापस स्टेट हैंगर भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे। रात 08:20 बजे स्टेट हैंगर से कार द्वारा प्रस्थान कर वे सीधे अपने निवास स्थान पहुंचेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *