नितिन भाटिया बने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

0
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव ने खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।

श्रीकान्त साहू प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि,भाजपा खेल प्रकोष्ठ में जबलपुर से नितिन भाटिया को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।

श्री भाटिया वुशु (मार्शल आर्ट) के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहें है एवं इन्होने अंतर्राष्ट्रीय वुशु खेल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया है साथ ही वुशु खेल स्पर्धा में पांच बार राष्ट्रीय पदक जीता है। श्री भाटिया इसके पूर्व भाजपा मीडिया संपर्क विभाग में प्रदेश सह संयोजक रहें है। नितिन भाटिया की नियुक्ति पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू के साथ जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *