शहर को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए चला विशेष अभियान

0
Spread the love

नगर निगम मोबाइल कोर्ट ने अतिक्रमण पर की त्वरित कार्रवाई

शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, पैदल यात्रियों के अधिकारों की रक्षा करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज नगर निगम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल की अगुवाई में शाम 4 बजे मोबाइल कोर्ट का संचालन किया गया, जिसने छोटी लाइन फाटक से लेकर रामपुर चैक और साउथ एवेन्यू मॉल तक विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान यातायात में बाधक बन रहे अवैध अतिक्रमणों, ठेले-टपरियों को हटाया गया और जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही फुटपाथ पर कब्जा करने वालों और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही स्पॉट चालान बनाकर सख्ती दिखाई गई।छोटी लाइन फाटक से रामपुर चैक और साउथ एवेन्यू मॉल का मार्ग शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है। यहाँ अवैध कब्जे और सड़क पर ठेले खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती थी। निगम की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई से न केवल वाहन चालकों को सुगम रास्ता मिलेगा, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी सुरक्षित और साफ-सुथरे हो गए हैं। नगर निगम मजिस्ट्रेट के साथ नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक अमला, ट्रैफिक पुलिस, थाना गोरखपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एक साथ मैदान में उतरी, जिससे नागरिकों को अव्यवस्था से तुरंत राहत मिली। कार्यवाही के समय यातायात डी.एस.पी. बैजनाथ प्रजापति, यातायात थाना प्रभारी इंद्रा, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, दीपेंद्र रावत, दल प्रभारी अंकित पारस, अभिषेक समुद्रे, दुर्गा राव, लक्ष्मण कोरी, कुलदीप त्रिपाठी, नदीम अहमद खान, आरिफ खान स्वास्थ से आनन्द राव एवं बाल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *