गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर समरसता सेवा संगठन द्वारा “श्री गुरु चरण वंदन समारोह एवं भजन संध्या कल

0
Spread the love

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर समरसता सेवा संगठन जबलपुर द्वारा कल मंगलवार 28 जुलाई को रात्रि 8:30 बजे से सिटी बंगाली क्लब, करमचंद चौक में श्री गुरु चरण वंदन समारोह एवं भजन संध्या आयोजन किया गया है।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया समरसता सेवा संगठन द्वारा इस वर्ष प्रत्येक माह एक कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था इसी तारतम्य में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व संध्या पर संस्कारधानी वासियों को अपने-अपने गुरु जनों की पूजा-अर्चना एक ही स्थान पर करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। धर्मक्षेत्र के सभी गुरुजन समरसता सेवा संगठन के मंच पर विराजमान होंगे।

विधि-विधान से गुरुशक्ति का पूजन-वंदन होगा। आयोजन में आम जन भी गुरुवंदन करेंगे, साथ ही प्रसादी का वितरण भी किया जायेगा।उन्होंने बताया गुरुपूजन के के साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है, जिसमे भजन गायक प्रभु भजनो की प्रस्तुति देंगे।समरसता सेवा संगठन द्वारा गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित गुरुपूजन एवं भजन संध्या में सपरिवार पधारकर पूज्य संतजनों के श्रीचरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *