जनेकृवि जबलपुर में एपीसी अशोक वर्णवाल ने हाइब्रिड बीज उत्पादन की तकनीकों का अवलोकन किया,इस अवसर पर कुलपति डॉ.पी.के. मिश्रा रहें उपस्थिति
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर सब्जी फार्म में आयोजित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एपीसी श्री अशोक वर्णवाल ने लौकी एवं खरबूजा फसलों में हाइब्रिड बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया। इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय डॉ.पी.के. मिश्रा,कमीश्नर श्री धनंजय सिंह भदौरिया, कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेंद्र सिंह, एस.डी.एम. श्री पंकज मिश्रा, डी.आर.एस. एवं रजिस्ट्रार डॉ. ए. के. जैन, डी.ई.एस. डॉ. टी. आर. शर्मा, डीन डॉ. अल्पना सिंह, फार्म निदेशक डॉ. विजय यादव, श्री विजय पटेल (एफ.पी.ओ.), डॉ. रीना नायर, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. यू. के. चंदेरिया, श्री हिमांशु वर्मा, डॉ. सौरभ यादव एवं डॉ. शुभम अहिरवार उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अखिलेश तिवारी और उनके साथी हिमांशु वर्मा ने लौकी एवं खरबूजा में हाइब्रिड बीज बनाने की तकनीक, नियंत्रित परागण, बैगिंग, टैगिंग तथा बीज उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीजों का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे किसानों को अधिक उत्पादन एवं बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।श्री अशोक वर्णवाल जी ने फार्म पर विकसित किए जा रहे हाइब्रिड्स तथा बीज उत्पादन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं किसानों की आय वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने फार्म पर संचालित अनुसंधान एवं तकनीकी गतिविधियों की प्रशंसा की तथा भविष्य में ऐसे प्रयासों को और अधिक प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया।
