डॉ. अनुभा उपाध्याय बनी फूड साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर प्रोफेसर डॉ. अनुभा उपाध्याय को खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. अनुभा उपाध्याय ने 7 परियोजनाओं को सफलता पूर्वक संभाला है। आपने औषधीय पौधों की गुणवत्ता विश्लेषण पर 22 वर्ष एवं पीड़कनाशी अवशेष विश्लेषण में 6 वर्ष तक महत्वपूर्ण कार्य भी किया है। इसके अलावा आपने पौध कार्यिकी विभाग में 15 वर्षों तक एकेडमिक इंचार्ज का दायित्व बखूबी निर्वाह किया है। आपने छात्रावास अधीक्षिका का दायित्व 22 वर्षों तक संभाला है। डॉ. उपाध्याय ने 20 स्नातकोत्तर एवं 05 पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। आपके 70 रिसर्च पेपर, 2 पुस्तकें एवं 45 प्रचलित लेख प्रकाशित हो चुके हैं। आपको राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है।इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बार्चे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. ए.के. जैन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, उप लेखानियंत्रक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय खरे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. अल्पना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, तकनीकी अधिकारी इंजी. शरद जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की है।
