राज्यसभा सांसद श्री तन्खा ने 9 पानी के टेंकर विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रदान किये
विवेक कृष्ण तन्खा द्वारा जबलपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतो में पीने के पानी की कमी को देखते हुए अपनी निधि से 9 पानी के नये टेंकर विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रदान किये।जानकरी देते हुए श्री तन्खा के ओ.एस.डी. बलदीप मैनी ने बताया कि श्री तन्खा के निर्देशानुसार एम.पी. एग्रो द्वारा भेजे गये 9 पानी के टेंकर उनके निवास स्थान से जबलपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतो के सम्मानीय सरपंचों को सौपें गये। सभी सरपंचों के द्वारा श्री तन्खा को गर्मी के इस भीषण मौसम को देखते हुए उनकी पानी के टैंकर की मांग को तत्काल ही संज्ञान में लेकर पानी के टेंकर प्रदान किये है जिस हेतु सभी सरपंचों द्वारा श्री तन्खा को इस अमूल्य भेंट हेतु धन्यवाद प्रेषित किया गया। इस अवसर पर बलदीप मैनी, इंद्र कुमार सोनी, मलिक यादव, नसीम एवं सभी सरपंच उपस्थित रहे
