रीवा-इतवारी-रीवा ट्रेन को स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर मिला प्रायोगिक ठहराव
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक ट्रेन का स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा दिनांक 16 मई 2026 से मिलने लगी हैं।
रीवा-इतवारी-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन का स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की जानकारी:-
- गाड़ी संख्या 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक (सोमवार, बुधवार एवं शनिवार) ट्रेन दिनांक 16 मई 2026 से स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 19:51/19:52 बजे रुकने लगी है।
- गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक (मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार) ट्रेन दिनांक 18 मई 2026 से स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय भोर 04:44/04:45 बजे रहेगा।
