जनेकृविवि की आईएफएस टीम को मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र

0
Spread the love

मध्य प्रदेश में उन्नत कृषि महोत्सव 2026 प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वद्यिालय, जबलपुर के सस्य विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, जबलपुर को एकीकृत कृषि प्रणाली एवं प्राकृतिक खेती की जीवंत प्रदर्शन इकाइयों के विकास में मूल्यवान योगदान, समर्पित प्रयासों एवं उत्कृष्ट सहयोग की सराहना के रूप में डॉ. राजबीर सिंह, उप महानिदेशक (कृषि विस्तार), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली (आईएफएस) टीम को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रेषित किया गया है।स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एकीकृत समन्वित प्रणाली प्रमुख एवं चीफ एग्रोनॉमिस्ट डॉ. नम्रता जैन, डॉ. विकास गुप्ता, प्रमुख प्राकृतिक खेती परियोजना एवं श्री राकेश मोबिया, सस्य विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों व गणमान्य अतिथियों द्वारा आईसीएआर के उपमहानिदेशक, आदरणीय डॉ. राजवीर सिंह द्वारा प्रेषित प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर एकीकृत समन्वित प्रणाली टीम को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि एवं योगदान के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई दी गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *