प्रक्षेत्रों से ही हमारे अन्नदाता कृषकों को बेहतर करने की आशा व उम्मीद जागती है-कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा

0
Spread the love

जनेकृविवि में बीज उत्पादन की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत संचालित 24 प्रक्षेत्रों के प्रभारी एवं अधिकारियों की वार्षिक समीक्षा कार्यशाला का आयोजन कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संचालक अनुसंधान सेवाएं स्थित मंथन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरूआत में संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव द्वारा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं सभी प्रक्षेत्रों पर बीजोत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में विभिन्न केन्द्रों से उपस्थित प्रक्षेत्र प्रभारियों के द्वारा वर्ष 2025-2026 में प्रजनक बीज के उत्पादन तथा आगामी वर्ष 2026-27 में बीज उत्पादन हेतु लिए जाने वाले कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया गया। समीक्षा बैठक में कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सभी प्रक्षेत्रों का प्रदर्शन सराहनीय पाया गया। कुलपति डॉ. मिश्रा ने सभी अधिकारियों को आगामी मौसम पर आधारित नई प्रजातियों के बीजोत्पादन तथा उत्पादन को बढ़ाने के लिए अनेक बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये। आपने कहा कि आप वैज्ञानिक हैं, आपके प्रक्षेत्रों से ही हमारे अन्नदाता कृषकों को बेहतर करने की आशा व उम्मीद जागती है। इसी दिशा पर रोडमेप तैयार कर उपयोगी व आवश्यक फसलों के उत्पादन बढ़ाने पर जोर देने की बात कही गई।समीक्षा बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संचालक प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. विजय यादव द्वारा किया गया।इस एक दिवसीय बैठक में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. ए.के. जैन एवं संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी. आर. शर्मा, अधिष्ठाता कृषि उद्यानकी संकाय डॉ. स्वाती बारचे, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, अनुवांशिकीय एवं पौध प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव एवं क्वालिटी सीड प्रोडक्शन परियोजना से डॉ. संजय कुमार सिंह एवं डॉ. अजय जायसवाल उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *