गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का वैचारिक प्रवाह अब और होगा अविरल
पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली एतेहासिक जीत पर लोक निर्माण मंत्री ने दी शुभकामनायें
पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी के विधानसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली एतेहासिक जीत पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने शुभकामनायें देते हुए कहा इन तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को जो जीत मिली है इसके अपने मायने है और इस जीत के साथ गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का वैचारिक प्रवाह होगा अब अविरल होगा और स्थाई रूप से कमल खिलता रहेगा, यह वैचारिक प्रवाह विकास की उर्वक्ता को बढ़ायेगा और अब कमल की पंखुड़िया देश को सीमाओं को सुरक्षित रखने का बड़ा कार्य करेंगी।श्री सिंह ने कहा जहाँ भाजपा ने असम और पाण्डुचेरी पुनः जीत हासिल की है वही पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य जहां लम्बे समय से अराजकता, गुंडाराज, भ्र्ष्टाचार का माहौल जनता देख रही थी उससे वहां की जनता को आज़ादी मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल भी विकास के रास्ते पर तेजी से आगे आएगा और वहां सुशासन स्थापित होगा।मंत्री श्री सिंह ने इस एतेहासिक जीत पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के साथ ही उनके राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओ को शुभकामनायें देते हुए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
