डॉ. अल्पना सिंह बनी कृषि कॉलेज जबलपुर की डीन

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोफेसर डॉ. अल्पना सिंह को कृषि महाविद्यालय, जबलपुर का अधिष्ठाता बनाया गया है। डॉ. अल्पना सिंह ने भाभा एटोमिक एवं जायका इंटरनेशनल परियोजना में अद्वितीय अनुसंधान कार्य किया है। आपके द्वारा 5 परियोजनाएं संचालित की जा चुकी हैं। आपके 80 रिसर्च पेपर, 3 पुस्तकें, 10 तकनीकी बुलेटिन, 40 लेख प्रकाशित हो चुके हैं। आपके 30 रेडियो एवं टीवी टॉक विभिन्न चैनलों के माध्यमों से प्रसारित हो चुके हैं। आपको 10 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।डॉ. अल्पना सिंह को डीन की जिम्मेदारी मिलने से अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे. अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बार्चे, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, उप लेखानियंत्रक डॉ. अजय खरे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, तकनीकी अधिकारी इंजी एस.के. जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा सहित विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने फूल गुलदस्ता देकर, स्वागत सम्मान कर बधाई दी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *