मां रेवा भक्तों की 30 वी मां रेवा पंचकोसी परिक्रमा
आज सुबह मां रेवा भक्तों ने गौरीघाट से 30 वी मां रेवा पंचकोसी परिक्रमा गौरीघाट की
परिक्रमा संयोजक सुनील धगट ने बताया कि आज सुबह 6 बजे मां नर्मदा की पूजा अर्चना के उपरांत परिक्रमा प्रारंभ की गई। दक्षिण तट हनुमान मंदिर, नारायणपुर, दद्दा घाट, लकड़ीपुल होते हुए भोले कुटी तिलवारा दक्षिण तट पर अल्प विश्राम के पश्चात् उत्तर तट तिलवारा, लोहा ब्रिज, ललपुर होते हुए शनि हनुमान मंदिर दर्शन कर गौरीघाट में पूजन भोजन प्रसादी उपरांत परिक्रमा का समापन हुआ। पंचकोशी यात्रा में राधेश्याम दुबे,अमलेंद्र रजक,आर एन उपाध्याय,राकेश गुप्ता,विवेक सेलट,दिगंबर गुप्ता, विनायक सरवटे,श्री व्यास, रामेश्वर प्रसाद,शुभांगी धगट आदि भक्त शामिल हुए।श्री राजकुमार सिंगरहा ने भोले कुटी में स्वल्पाहार की व्यवस्था की।
