प्रधानमंत्री कृषि धनधान्य योजना अंतर्गत समनापुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजितडिंडोरी जिले के विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत समनापुर के सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री कृषि धनधान्य योजना अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला डिंडोरी खेमचरन वर्मे की रिपोर्ट प्रधानमंत्री कृषि धनधान्य योजना अंतर्गत समनापुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजितडिंडोरी जिले के विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत समनापुर के सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री कृषि धनधान्य योजना अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार की जॉइंट सेक्रेटरी श्रीमती स्वाति मीणा एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत समूह की दीदियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्वागत गीत के माध्यम से अभिनंदन कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों ने मिलेट्स एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग में सुधार कर उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाने के सुझाव दिए।जनसंवाद के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन एवं स्थानीय उत्पादों के निर्माण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। जॉइंट सेक्रेटरी श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास प्रेरणादायक हैं और वे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर के बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगी।उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने जनभागीदारी एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता सुधार कर उन्हें बाजार से जोड़ा जाए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम बजाग, जनपद सीईओ समनापुर श्री पंकज जैन, तहसीलदार समनापुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उत्पादों को सशक्त मंच प्रदान करना रहा।