TSP एवं SCSP अंतर्गत प्रभावशाली एक्सपोजर विजिट-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी.के. कौतु के मार्गदर्शन और अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट के दिग्दर्शन एवं वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय खरे की उपस्थिति में वानिकी विभाग द्वारा अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (AICRP) ऑन एग्रोफॉरेस्ट्री के अंतर्गत टीएसपी एवं एससीएसपी योजनाओं के तहत एक प्रभावशाली एक्सपोजर विजिट-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को अग्रणी अनुसंधान संस्थानों एवं इकाइयों का भ्रमण कराया गया, जिसमें ICFRE&TFRI] MP&SFRI] BISA फार्म, जैव उर्वरक इकाई तथा जनेकृविवि की उन्नत वन नर्सरी शामिल रही। इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को कृषि वानिकी की नवीनतम तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, तथा चल रहे अनुसंधान कार्यों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। इस अवसर पर किसानों को विभिन्न एग्रोफॉरेस्ट्री प्रजातियों, वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन, पौध उत्पादन तकनीकों एवं सतत् कृषि प्रणालियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर दिया प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान किसानों को ट्राइकोडर्मा पैकेट तथा नर्सरी पौधों का वितरण भी किया गया, जिससे वे उन्नत तकनीकों को अपने खेतों में सीधे लागू कर सकें साथ ही कृषि वानिकी को अपनाकर आय वृद्धि, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एआईसीआरपी ऑन एग्रोफॉरेस्ट्री के प्रधान अन्वेषक डॉ. सोमनाथ सर्वदे के द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. आर.पी. डोंगरे, डॉ. आर. डोंगरे, डॉ. पूर्णिमा मालवीय, डॉ. मनोज पाठक, डॉ. कैलाश कुमार, डॉ. अनिल कोरी, डॉ. विष्णु सोलंकी, डॉ. अजय शाह, डॉ. आकाश शुक्ला एवं श्री उमेश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
