चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के तृतीय दिवस की शुभ बेला में ग्राम कंचनपुर में माँ भगवती की असीम कृपा से 24 घंटे का अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य अनुष्ठान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ
जिला डिंडोरी खेमचरण वर्मे की रिपोर्ट 8103275220चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के तृतीय दिवस की शुभ बेला में ग्राम कंचनपुर में माँ भगवती की असीम कृपा से 24 घंटे का अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य अनुष्ठान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह पावन आयोजन माँ के अनन्य भक्त श्री पुनवा विश्वकर्मा जी के निवास पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के समापन अवसर पर इस युग के युगावतारी पुरुष सच्चिदानंद स्वरूप ब्रह्मऋषि योगेश्वर स्वामी श्री शक्तिपुत्र सतगुरुदेव जी भगवान के दिव्य चिंतन, निर्देशन एवं आशीर्वाद को भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्री डीमन सिंह उइके जी द्वारा 5 महत्वपूर्ण क्रमों के माध्यम से सभी भक्तों तक पहुँचाया गया।तत्पश्चात जिला अध्यक्ष श्री राधेश्याम राठौर जी ने परमपूज्य गुरुवर की विचारधारा को साझा करते हुए समाज में व्याप्त नशा एवं मांस जैसी कुरीतियों से दूर रहकर एक चरित्रवान, चेतनावान और संस्कारित जीवन जीने का संदेश दिया, जिससे समाज का वास्तविक कल्याण संभव है।इस पावन आयोजन के अंत में आयोजक श्री पुनवा विश्वकर्मा जी द्वारा सभी उपस्थित भक्तों, ग्रामवासियों एवम् सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।