मसाला व सगंधीय फसलों पर दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्न
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार में उद्यान शास्त्र विभाग और सुपारी एवं मसाला विकास निदेशालय, कोझिकोड (केरलम) के सौजन्य से मसाला व सगंधीय फसलों की प्रोद्योगिकी प्रसार विषय पर दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन, एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन (MIDH) के अंतर्गत कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं सेवाए डॉ. जी.के. कौतु की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए मसाला व सगंधीय फसलों के उत्पादन तथा जिले में इनके क्षेत्र विस्तार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जी. के. कौतू, संचालक अनुसंधान सेवाएं द्वारा नसाला फसलों में मूल्य संवर्धन पर प्रकाश डाला गया। संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी. आर. शर्मा द्वारा प्रदेश में क्षेत्रवार उगाई जा रही मसाला फसलों पर प्रकाश डाला गया, साथ ही कहा कि मसाला फसलों की खेती से परंपरागत खेती की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय व विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति बारचे द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए इस दो दिवसीय कार्यक्रम व MIDH परियोजना के उदेश्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं परियोजना की प्रस्तावना प्रस्तुत की।कार्यक्रम के दौरान कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा द्वारा मिर्ची, धनिया व सौंफ के उत्पादन तकनीक पर आधारित तकनीकी पुस्तिका का विमोचन किया गया, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित कृषक सहभागियों को परियोजना के अंतर्गत पौध सामग्री जैव उवर्रक, साहित्य आदि का वितरण किया गया।कार्यक्रम में उद्यानिकी व खाद्य प्रस्संकरण विभाग, म.प्र. शासन से डॉ. नेहा पटेल द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी शर्मा, प्रभारी एम.आई.डी.एच. द्वारा व आभार प्रदर्शन डॉ. अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट, कुलसचिव डॉ. ए.के.जैन, उपलेखा नियंत्रक डॉ अजय खरे, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, निदेशक डॉ. मोनी थॉमस, सीशम एण्ड नाइजर के परियोजना प्रमुख डॉ. आनन्द विश्वकर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, सह-संचालक अनुसंधान डॉ. अखिलेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। इसके अलावा उद्यान शास्त्र विभाग से डॉ. बी.पी. बिसेन, डॉ. रीना नायर, डॉ. यू.के. चन्देरिया, डॉ. मीनाक्षी रामगिरी, डॉ. भारती चौधरी, डॉ. आर.पी. जयसवाल, डॉ. दीपक सिंह, श्री अनिल चौहान, श्री रामहित बैरवा, कोमल आवस्या, डॉ. सौरभयादव, अमन तिवारी, सहित अन्य कर्मचारी व विभाग के विद्यार्थीयों की कार्यक्रम में सहभागिता सराहनीय रही।
