भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी प्रकाट्योत्सव पर विशाल शोभायात्रा 13 मार्च को

0
Spread the love

जबलपुर जिले से हजारों की संख्या में शामिल होंगे स्वजातीय जन

भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी प्रकाट्योत्सव के पावन अवसर पर संपूर्ण साहू समाज जिला जबलपुर के तत्वावधान में शुक्रवार 13 मार्च 2026 को भव्य कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाज एवं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है यह बात मप्र तेलघानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविकरण साहू ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए सिटी कॉफी हॉउस करमचंद चौक में कही।श्री साहू ने बताया माँ कर्मा देवी की शोभायात्रा का शुभारंभ शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 2 बजे शहर के ह्रदय स्थल मालवीय चौक से होगा, जो लार्डगंज, बड़ा फुहारा , कमानिया गेट, सराफा, कोतवाली, मिलोनीगंज चौक, हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर में संपन्न होंगी।श्री साहू ने बताया माँ कर्मा देवी की जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का यह लगातार दूसरा वर्ष है। गत वर्ष शोभायात्रा में जबलपुर जिले के शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्र से समाज के भाई बहिन हजारों की संख्या में शामिल हुए थे, और एतेहासिक शोभायात्रा निकाली गई थी। गत वर्ष के आयोजन की सफलता के बाद साहू समाज के सदस्यों ने निर्णय लिया कि हमारी आराध्य भक्त शिरोमणि माँ कर्मा जी की जयंती पर इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा निकाली जाये।श्री साहू ने बताया शोभायात्रा की तैयारी अंतिम चरणों में है, इसके लिए जबलपुर जिले में एवं आसपास भी बैठके आयोजित कर सामाजिक लोगो को आमंत्रित किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि माँ कर्मा देवी की जयंती पर निकाली जाने वाली यह शोभायात्रा इस वर्ष भी सफल होंगी और समाज में एकता का संदेश देगी।समाज के कोठिया श्रीकान्त साहू ने बताया इस भव्य शोभायात्रा में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध बैंड (ढोल ताशा) मुख्य आकर्षक के साथ लगभग 40 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें माता कर्मा देवी के जीवन, संस्कृति और समाज की परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन, युवक-युवतियां एवं महिलाएं शामिल होंगी, जिससे पूरे मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा।उन्होंने बताया यह पहला अवसर है कि इतनी बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की समाज पहली बार उपस्थिति रहेगी।साहू समाज जिला जबलपुर के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा में शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं।पत्रकार वार्ता में साहू समाज के श्रीकांत साहू, प्रदीप साहू, अर्जुन साहू, सुरेन्द्र साहू, विमलेश साहू, जितेन्द्र साहू, राजू साहू कोठी, शुभम साहू, शेखर साहू उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *