दिव्यकीर्ति योग संस्थान ने रखा निर्धनों का ध्यान, बाँटे कंबल, स्वेटर, मोज़े और दैनिकोपार्जन की बहुत सारी चीजें

0
Spread the love

दिव्यकीर्ति योग संस्थान ने निर्धानों का ध्यान रखते हुए आर्थिक निर्धन महिलाओ के साथ साथ छोटे बच्चो को बाँटे कंबल, स्वेटर, मोज़े और दैनिकोपार्जन की बहुत सारी चीजे प्रदान की।

दिव्यकीर्ति योग संस्थान के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धन जरूरतमंद गरीब परिवारों को इस कड़कती ठंड से बचाव हेतु कम्बल एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए गए इस कार्य हेतु दो गांवों को चिन्हित किया गया। फिर वहां पहुंचकर संस्था के सदस्यों द्वारा गरीब महिलाओं,पुरुषों एवं बच्चों को कम्बल स्वेटर,टोपे मोजे इत्यादि वितरित किए। इस कार्य में संस्थापिका श्रीमति कीर्ति बरसैयां, सरपंच श्रीमति दुर्गेश पटेल,पुष्पिंदर कौर लांबा,संध्या चौहान,अर्चना प्रकाश, ऋतु बरसैंया,हरशीन लांबा,जयदीप बरसैंया, कुँवरदीप बरसैंया इत्यादि की उपस्थिति रहीं।

बताओ दें कि यह संस्थान योग के साथ ही समाज मे निर्धनों और गरीब लोगो की मदद करने का कार्य करता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *