दो अधिकारियों सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 106 रेलकर्मी सेवानिवृत

0
Spread the love

पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत दो अधिकारी एवं चार कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 106 रेलकर्मी बुधवार 31 दिसम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 31 दिसम्बर 2025 को अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रमुख वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. डी. पाटीदार एवं मुख्य विद्युत अभियंता श्री विकास त्रिपाठी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे दो अधिकारी एवं चार कर्मचारियों के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (ओ.स.) श्री संजय कुमार सहित सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह गौर और मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्याक्रम का संचालन सचिव प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री दिवाकर शुक्ला द्वारा सुचारु रूप से किया गया। बुधवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 2 अधिकारियों एवं 4 रेल कर्मचारियों सहित 6 रेलकर्मियों, जबलपुर मंडल में 1 अधिकारी एवं 24 कर्मचारियों सहित कुल 25 रेलकर्मियों, भोपाल मण्डल में 38 रेल कर्मचारियों, भोपाल कारखाना में 08 रेल कर्मचारियों, कोटा मण्डल में 1 अधिकारी एवं 24 कर्मचारियों सहित कुल 25 रेलकर्मियों, कोटा कारखाना में 1 अधिकारी एवं 4 कर्मचारियों सहित कुल 5 रेलकर्मियों सहित पमरे पर कुल 106 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *