खाटू श्याम बाबा का 21वां वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा,भव्य कार्यक्रम का आयोजन 27को, जयपुर से पधारेंगे भजन गायक सोमानी
सिटी बंगाली क्लब में भव्य भजन संध्या “एक शाम खाटू वाले शयाम के नाम” का आयोजन किया जाएगा
श्री श्याम महिमा मंडल द्वारा आगामी 27 व 28 दिसम्बर को खाटू वाले श्याम बाबा का 21वां वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला है जिसके अन्तर्गत 27 दिसम्बर को विशाल शोभा यात्रा सुबह 11 बजे बलदाऊ जी मंदिर कोतवाली से प्रारंभ होकर बगला मुखी मंदिर मालवीय चौक में विधिवत समापन होगी। इस शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे और भक्ति भाव से श्याम प्रभु के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण करेंगे।इसके उपरांत 28 दिसम्बर को शाम 5 बजे से सिटी बंगाली क्लब, करमचंद चौक में भव्य भजन संध्या “एक शाम खाटू वाले शयाम के नाम” का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में जयपुर, राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री आयुष सोमानी व कार्तिक जैन म्यूजिकल ग्रुप, इंदौर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे और श्याम भक्तों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। भजन संध्या के अवसर पर अलौकिक पुष्प श्रृंगार, अखंड जोत, छप्पन भोग, फूलों की होली और श्याम की रसोई जैसी दिव्य झाँकियाँ भक्तों के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगी।इस आयोजन को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें समिति के अधयक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, सचिव श्री पवन बगदोरिया व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह निशुल्क आयोजन पूरी तरह भक्तिमय माहौल में संपन्न होगा और नगर के श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव रहेगा। समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस भव्य आयोजन का लाभ उठाएँ।
