संत मुरारी बापू ने किया चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के कॉन्सेप्ट पेपर का विमोचन

0
Spread the love

चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस को मिला मुरारी बापू का सानिध्य

चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की तैयारियाँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को संत मुरारी बापू ने सम्मेलन के कॉन्सेप्ट पेपर का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष अजय विश्नोई ने बापू को आयोजन की रूपरेखा एवं देश–विदेश से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों की जानकारी दी। मुरारी बापू ने सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि वे पूर्व में भी इस भव्य आयोजन में शामिल हो चुके हैं। विमोचन कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश गुमाश्ता और कवि सुदीप भोला उपस्थित रहे।नगरनिगम महापौर जगतबहादुर सिंह “अन्नु भैया” ने इस आयोजन में नागरिकों की लगातार सहभागिता के लिए सभी को धन्यवाद दिया । -युवा कार्यक्रमों और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं को मिल रहा शानदार प्रतिसादवर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत युवाओं को जोड़ने हेतु MYRA—Collegiate Ramayan Quiz (युवा रामायण राजदूत कार्यक्रम) का आयोजन शहर के विभिन्न कॉलेजों में किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक नेहा दवे और मोहन चक्रवेश,अनुश्री गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को ज्ञान गंगा कॉलेज में आयोजन किया गया, जबकि इससे पहले श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज, नवयुग कॉलेज, आईटीआई, जेईसी सहित लगभग 15 कॉलेजों में प्रतियोगिताएँ संपन्न हो चुकी हैं।स्कूल स्तर पर रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। संयोजक रामजी अग्रवाल और रत्नेश मिश्रा,आशुतोष तिवारी के अनुसार तैयारी पूरी हो चुकी है।सुंदरकांड पाठों से गूँज रहा शहरसम्मेलन की सफलता के लिए शहर, ग्रामीण क्षेत्रों तथा अन्य राज्यों में बड़े स्तर पर सुंदरकांड पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। पूज्य ज्ञानेश्वरी दीदी,पंडित अशोक मनोध्याय और विनोद दुबे ने बताया कि अब तक लगभग 15,000 सुंदरकांड पाठ हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 90 पंचायतों में भी यह आयोजन किया गया है।आयोजन अध्यक्ष अजय विश्नोई के मार्गदर्शन में लगातार बैठकों का दौर जारी है।इसके लिए लगभग 59 हब कमेटियों का गठन कर लिया गया है।सभी सब कमेटियाँ लगातार बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर रही हैं और एक सप्ताह में कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। 28 दिसंबर को IGNCA द्वारा आयोजित रामायण एग्जिबिशन का उद्घाटन होगा।इस चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में मॉरीशस और थाईलैंड से बड़ा प्रतिनिधिमंडल जबलपुर पहुँचेगा इसके साथ ही अमेरिका, केनेडा,सिंगापुर, बंगलादेश,श्रीलंका, नेपाल, फीजी,इंग्लैंड, स्वीजरलैंड से भी रामायण के विद्वान फधार रहे है। जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *