सिहोरा को जिला बनाने में लोक क्रांति अभियान ने दिया अपना समर्थन
जबलपुर मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जिसमें आदिवासी, पिछड़े ,दलित, दबे कुचले लोग रहते हैं जिसके कारण प्रदेश में सबसे ज्यादा पिछड़ापन, राज नेताओ की उदा सिंनता के कारण जन मानस से उठती हुई आवाज को शासन, प्रशासन कुचलने का काम लगातार किया जा रहा है लोक क्रांति अभियान जबलपुर (मप्र) हमेशा ही जनता की मूलभूत सुविधाएं और उनके उत्थान के लिए संघर्षरत रही है पूर्व में सिहोरा को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सिहोरा को जिला बनाने हेतु अपना अव शासन दिया था परंतु सरकार बदल जाने के बाद यह बात आई गई हो गई,चुनाव में वर्तमान व पूर्व विधायक एवं सांसदों ने सिहोरा को जिला बनाने विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचने में जनता से मत का आशीर्वाद तो ले लेते हैं परंतु अमल नहीं करते। जनता जनार्दन कई सालों से रैली, पदयात्रा ,हस्ताक्षर अभियान, सोशल कैंपेन के माध्यम से जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं अब बात सर से ऊपर हो गयी है लोक क्रांति अभियान जबलपुर मप्र ने आज सिहोरा के संघर्ष स्थल पर उपस्थित हो कर इस आंदोलन को उग्र रूप से करने को बल दिया है और पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। लोक क्रांति अभियान के संयोजक सरमन रजक ने कहा है कि अब सिहोरा जिला की आवाज जो चिंगारी थी अब आग बन गई है जो प्रदेश शासन को हिलाने का काम करेगी ।इस अवसर पर लोक क्रांति अभियान के सरमन रजक, पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे,एडवोकेट सुधीर शर्मा, रामरतन यादव, पंडित विवेक अवस्थी, बैजनाथ कुशवाहा, नरेश चक्रवर्ती, साधन दास, महेश बेन, विक्की विश्वकर्मा, संजू भोजक, अतुल गुप्ता, अनुराग सिंह ठाकुर, राहुल श्रीवास, अशोक सिंह ठाकुर, अनूप सिंह ठाकुर, चंद्रभान ऊरमालिया, रमेश मास्टर, अरविंद पैगवार, गुड्डू झा, गोपी प्रजापति, राजेश पराग शरण चौहटेल ,गगन प्रजापति, परीक्षित भाई, मनोज चौरसिया, चंदन चौधरी,एवं अन्य क्रांति कारी जन उपस्थित रहे।
