जनेकृविवि के डॉ. टी. आर. शर्मा बने संचालक विस्तार सेवाएं

0
Spread the love

कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर उद्यानकी के ख्यातिलब्ध प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. टी. आर. शर्मा को मध्य प्रदेश के 26 जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रों के संचालक का पद संभालने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

आपकों कृषि विस्तार के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट कार्य का 3 दशक से अधिक का गहरा अनुभव है। आपने यूजी, पीजी, पीएचडी के शिक्षण हेतु अति उपयोगी सामग्री विकसित की एवं ऑडियो विजुअल का उपयोगी पाठ्यक्रम निर्माण किया। आपके द्वारा मसालों, सुगंधित, औषधीय और वृक्षारोपण फसलों की उत्पादन तकनीक, फलों की की उत्पादन तकनीक, फलों की तकनीकी प्रबंधन, फल उत्पादन और कटाई के बाद प्रबंधन, फलों की फसलों की जैव विविधता और संरक्षण, जैविक बागवानी और फल प्रजनन जैसी महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम पढ़ाए गए।आपके द्वारा विभिन्न कृषक हितैषी मॉड्यूल को अंतिम रूप देने के साथ ही टी ओ टी गतिविधियों को लागू करने एवं गोद लिए गए गांव में कृषक परिवारों का बेंचमार्क सर्वेक्षण महत्वपूर्ण उपलब्धियां है। आपने किसानो, कृषक महिलाओं, ग्रामीण युवाओं और भूमिहीन किसानों की आवश्यकता का आकलन करने के लिए पी आर ए. आर आर ए और समूह चर्चा के माध्यम से फोकस सर्वेक्षण आयोजित किया एवं उनके क्रियान्वयन हेतु महत्त्वपूर्ण कार्य किया गया।सिवनी जिले में सोयाबीन की फसल के नुकसान होने के कारण किसानों को भारी मात्रा में नुकसान एवं जोखिम को कम करने के लिए आपके द्वारा मक्के की फसल की संभावना की शुरुआत की गई, जिसके परिणाम स्वरूप आज सिवनी जिले में मक्के का क्षेत्रफल 197175 हेक्टेयर हो गया है।आपके द्वारा कृषि शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख सलाहकार के रूप में 35 एवं 10 विद्यार्थियों के सह सलाहकार एवं बागवानी विषय पर पांच डॉक्टरेट एवं एमएससी के शोध हेतु 23 छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कृषि विस्तार के क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना के 35 प्रस्ताव निदेशक अटारी जोन 9 के माध्यम से उपमहा निदेशक आईसीएआर को प्रस्तुत किए गए जो मंजूर किये गये। आपके द्वारा कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से ट्राइबल सब प्रोजेक्ट की परियोजना का निष्पादन, जैविक खेती पर राष्ट्रीय परियोजना का सफल संचालन किया जा रहा है। केवीके में मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना का केवीके को विकसित करने के लिए राज्य सरकार कृषि विभाग से वित्तीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान साथ ही सोया किसान मेला 2018 का प्रस्ताव भारत की तिलहन और पाम मिशन के तहत वित्तीय सहायता मध्य प्रदेश के आदिवासी जिलों में शिक्षक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, तकनीकी प्रदर्शन किसानों और कृषक महिलाओं के ज्ञान और कौशल उन्नयन हेतु परियोजनाओं का प्रस्ताव, वित्तीय व्यवस्था हेतु महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृत करने में आपकी महती भूमिका रही है। आपके द्वारा साहित्य प्रशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जनरल में 81 शोध पत्र एवं 27 सारांश पत्र, दो पत्रक, 4 फोल्डर, 6 लोकप्रिय लेख, 13 पुस्तिकाएं, 4 पुस्तक, 6 तकनीकी बुलेटिन आदि का महत्वपूर्ण प्रकाशन किया गया है, इसके अलावा मध्य प्रदेश के लिए मानसून आधारित आकस्मिक फसल प्रबंधन पद्धतियां विषय पर महत्वपूर्ण प्रकाशन आपके द्वारा किया गया है।डॉ. टी.आर.शर्मा को संचालक विस्तार सेवाएं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, डॉ. जयंत भट्ट, डॉ. ब्रजेश दीक्षित, डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. नम्रता जैन, डॉ. स्वाती वार्चे, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. सुब्रता शर्मा, डॉ. दीपक राठी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, केविके के वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed