पश्चिम मध्य रेल में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के बारे में सेमीनार आयोजित

0
Spread the love

सेमीनार में लगभग 550 कर्मचारियों ने जानकारी प्राप्त किया

रेलवे कर्मचारियों के बीच यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय, तीनों मंडलों और दोनों कारखानों में नियमित रूप से सेमिनार और कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से भी जानकारी दे रहे हैं। अब तक, पश्चिम मध्य रेल के पूरे जोन में 73 सेमिनार आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को यूपीएस के बारे में जानकारी मिली है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा निर्णय लेने में मदद करना है। मुख्यालय में रेलवे कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मनन हॉल में हुआ, जहाँ एक्सिस बैंक के प्रतिनिधि श्री महेंद्र सिंह चौहान ने योजना के बारे में जानकारी दी। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद की वित्तीय सुरक्षा के लिए योजना बनाने और उनके सवालों के जवाब देने में मदद करना था। सेमिनार में विभिन्न विभागों से लगभग 125 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य कल्याण निरीक्षक, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, कार्यालय अधीक्षक और डीलिंग क्लर्क शामिल थे। इस सेमिनार के दौरान श्री अजय कुमार दीक्षित, मुख्य कार्मिक अधिकारी (ओ.सं.), सुश्री पूर्णिमा जैन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/एचआरडी, श्री राहुल श्रीवास्तव, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/ओ.सं., श्री एच.एस. मीना, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्या, श्री दिवाकर शुक्ला/सचिव/प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्री रविन्द्र कुमार/सचिव/प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्री शैलेन्द्र सिंह गौर/सहायक कार्मिक अधिकारी/प्रशासनिक उपस्थित थे। इसके आलावा जबलपुर मण्डल, भोपाल मण्डल, कोटा मण्डल, कोटा कारखाना एवं भोपाल कारखाना इन सभी जगहों पर प्रतिदिन यूपीएस से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है एवं मुख्य कल्याण निरीक्षकों, कल्याण निरीक्षकों द्वारा रेलकर्मियों को यूपीएस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार की यह योजना सरकारी कर्मचारियों के लाभ के लिए दी जा रहीं है। वे कर्मचारी जो 01.01.2004 के बाद से न्यू पेंशन स्कीम में है या थे वे भी यूनिफाइड पेंशन स्कीम का लाभ उठा सकते है। *इसमें निम्न सुविधायें सरकार द्वारा दी जा रही है-**1) सुनिश्चित पेंशन :-* सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से पहले पिछले 12 महीनों के उनके औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन मिलेगी। यह लाभ कम से कम 25 वर्षों की सेवा अवधि वाले कर्मचारियों को दिया जाता है। 10 से 25 वर्षों की छोटी सेवा अवधि वाले कर्मचारियों को भी इसी तरह के लाभ दिए जाते हैं।*2) सरकारी अंशदान :-* सरकार कर्मचारी के मूल वेतन का 18.5 प्रतिशत पेंशन फंड में योगदान करेगी। कर्मचारी अपने मूल वेतन का 10 प्रतिशत पेंशन फंड में योगदान करेंगे।*3) सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन :-* पेंशनभोगी की मृत्यु की स्थिति में, सेवानिवृत्त व्यक्ति की मृत्यु से ठीक पहले की पेंशन का 60 प्रतिशत उसके जीवनसाथी को दिया जाएगा।*4) सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन :-* सेवानिवृत्ति पर, कम से कम 10 वर्ष की सेवा वाले कर्मचारी को 10,000 रुपये मासिक मिलेंगे।*5) मुद्रास्फीति सूचकांकीकरण :-* सुनिश्चित, न्यूनतम और पारिवारिक पेंशन पर मुद्रास्फीति सूचकांकीकरण प्रदान किया जाएगा। महंगाई राहत (डीआर) सेवा कर्मचारियों की तरह, औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू) पर आधारित होगी।*6) एकमुश्त भुगतान :-* सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय उनकी ग्रेच्युटी के साथ एकमुश्त भुगतान प्राप्त होगा। यह भुगतान सेवानिवृत्ति की तिथि पर पूरी की गई प्रत्येक छह महीने की सेवा के लिए मासिक परिलब्धियों (वेतन एवं महंगाई भत्ता) के दसवें हिस्से के बराबर होगा। इससे सुनिश्चित पेंशन की राशि कम नहीं होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed