सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेल में 79वॉं स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया,महाप्रबंधक ने किया रेलवे स्टेडियम में ध्वजारोहण

0
Spread the love

पश्चिम मध्य रेलवे में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम जबलपुर में आयोजित किया गया जहाँ महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गान हुआ। रेलवे सुरक्षा बल, सेंट जोन्स एम्बुलेंस एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने मार्च पास्ट परेड किया। इस अवसर पर समारोह में महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं तथा विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर, रेल अधिकारीगण, रेल सुरक्षा बल के जवान, एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में बच्चे, परिजन उपस्थित रहे। महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने अपने संदेश वाचन में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पश्चिम मध्य रेल के सभी रेल कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि आज का दिन उन सभी वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा महापुरूषों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की यादों को जीवंत करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर कर स्वतंत्र भारत की नींव रखी। आजादी के बाद हमारा देश आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारतीय रेल का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों, स्काउट एवं गाइड, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन एंबुलेंस ,दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं विभिन्न एसोसिएशनों को उनके सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा जागृति (बालगृह) में भी ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गान हुआ। महाप्रबंधक श्रीमती बंदोपाध्याय जी ने पश्चिम मध्य रेलवे केन्द्रीय चिकित्सालय जबलपुर में मरीजों के स्वास्थ लाभ की जानकारी ली एवं स्वतंत्रता दिवस पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की।

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के प्रांगण में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. डी. पाटीदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गान* हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर श्री अजय कुमार दीक्षित सहित मुख्यालय कार्मिक विभाग के रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *