पंचायत मे लगा रोजगार कैंप,58 ने पंजीयन कराया 22 का हुआ चयन
गांव के शिक्षित युवाओं को रोजगार मिले -धर्मेंद्र मिश्रा
शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्रदाय किये जाने के उद्देश्य को लेकर कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर सोमवार को ग्राम पंचायत भवन बनवार मे अरविंद लिमिटेड कलोल अहमदाबाद द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से रोजगार कैंम्प आयोजित किया गया। इसमें 5वीं से 12वीं पास युवकों से कपड़ा फैक्ट्री मे काम करने के लिए आवेदन लिए गये.कैंम्प मे 58 युवको ने पंजीयन कराया.जिसमे से साक्षात्कार के बाद 22 युवकों का चयन किया गया। कंपनी के एचआर मैनेजर बी एम यादव ने बताया कि चयनित युवको को अहमदाबाद मे तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद कंपनी मे काम दिया जायेगा। ट्रेनिंग के दौरान भी युवकों को मासिक सैलरी भी मिलेगी।कंपनी की और से चयनित युवाओं क़ो खाने और रहने की सुविधा दीं जाएगी आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि गांव के शिक्षित युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए आजीविका मिशन द्वारा युवा संगम अभियान के तहत पंचायत स्तर पर रोजगार कैंम्प लगाया गया है। जिसमे निजी कंपनी द्वारा 22 युवको का चयन किया गया है। शिक्षित युवक रोजगार कैम्पो मे आये और रोजगार प्राप्त करें।इस मौके पर जिला प्रबंधक अरविंद चंदेल, विजय खरे सरपंच प्रतिनिधि सुभाष अहिरवार सहित युवकों की मौजूदगी रही।
