स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं बाहर से मजदूर बुलाने का बहिष्कार के मुद्दे पर मंडल अध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे कंचन ओपन खदान
Oplus_131072
नौरोजाबाद 17 दिसंबर:-
कंचन ओपन खदान हालांकि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में काफी प्रयासरत है सभी कंपनियों में स्थानीय युवाओं की भर्ती की गई है। लेकिन हाल ही में कुछ युवाओं को कंपनी में काम नहीं मिल पाया और उन्हें वापस कर दिया गया। तब युवाओं ने अपनी बात मंडल अध्यक्ष के समक्ष रखी और रोजगार के लिए भर्ती प्रक्रिया की कमियों की शिकायत भी की।
जनपद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ने कंपनी अथोरिटी से मिलकर रखी युवाओं की रोजगार की बात
युवाओं को रोजगार मिले और अधिक संख्या में स्थानीय युवा कंपनियों में काम का लाभ ले सके इस प्रयास से मंडल अध्यक्ष 16 दिसंबर को कंचन खदान पहुंचे और आराध्या इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड एवं DNC इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग रखी कि बाहरी कर्मचारियों को प्रोफेसनल स्तर पर 30% भर्ती की जाए बाकी 70% भर्तियां लोकल गांव एवं स्थानीय युवाओं की करी जाए जिसमें ट्रक ड्राइवर, मेस एवं गैरेज एवं अन्य। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा और कंपनी को भी फायदा पहुंचेगा।

अगर युवाओं को रोजगार देने में कंपनियां कोताही बरतती हैं और बाहर से अधिक में पावर ड्राइवर,मजदूर और मिस्त्री लाकर कार्य कराती है, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही कंचन ओपन माइंस में कार्यरत कंपनियों की होगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मैक्स साहू,जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम साहू, डगड़ौआ सरपंच, मंडल उपाध्यक्ष,कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा मौजूद रहे।
