भरोसे में लेकर कई लाख के गहने और नगद लिया उधार,अब मांगने पर मिल रही धौंस भरी धमकियां, पीड़ित ने पिनौरा के दीपक अग्रवाल,आशीष राय,विजय यादव और राजकुमार चौधरी के खिलाफ एस पी से शिकायत
नौरोजाबाद 31 अगस्त:-
पिनौरा में एक बेहद संगीन और गंभीर मामला सामने आया है, जहां भरोसे का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक कॉलरी कर्मचारी की पत्नी को ठग लिया। इनमें सबसे मुख्य नाम दीपक अग्रवाल का सामने आ रहा है,जिसको महिला अपने बेटे जैसा मानती थी और दीपक अग्रवाल भी बुढ़ापे की लाठी जैसा घर में छोटे मोटे कामों में मदद कर देता जरूरत पड़ने पर कभी महिला को डॉक्टर के पास भी ले जाना ये सब करके उसने बड़े शातिर तरीके से उस मां के ममत्व को जागृत कर अपनी परेशानी बताना शुरू कर दिया और थोड़ा थोड़ा करके उसने कॉलरी कर्मी आशाराम काछी की धर्मपत्नी रामबाई काछी से लाखों रुपए अपने काम के लिए ले लिए। पर उसका लालच बढ़ता गया और उसने बहन की शादी करने का दुखड़ा ऐसा रोया कि इस मां ने उसके मांगने पर अपने 10 तोले के लगभग सोने के जेवर तक उसको दे दिए। जो उसके और बेटियों के पुस्तैनी जेवरात थे।

इसके पीछे की दिलचस्प कहानी सुनिए-
बात दशकों पुरानी है जब रामबाई के दो बच्चों की नौकरी कॉलरी में लग गई और दोनों पिनौरा से बाहर रहने लगे। घर आना लगभग न के बराबर सिर्फ त्योहारों में होता होगा। बच्चों की कमी बुढ़ापे में हर मां बाप को खलती है। घर में बस पति पत्नी और सुना घर कोई काम है तो खुद करना पर घर में जितनी जरूरतें होती उतने काम नहीं कर पाने से रामबाई काछी पिनौरा के ही दीपक अग्रवाल को छोटे मोटे काम बोलती वो भी घर के लड़के की तरह मदद कर देता । अपना टाइम इन बूढे दंपति को देने से मां को इसमें ही बेटे जैसी ममता हो गई बस फिर क्या था। दीपक अग्रवाल ने इसी ममता का फायदा उठाकर लाखों रुपए नगद और कई तोला सोना बहन को शादी करने के नाम पर ठग लिए और मांगने पर धमकी और बदसुलूकी पर उतरने लगा। बेटे भी कुछ सालों से लोकल एरिया खदान में। ट्रांसफर लेकर आ गए। अब सब साथ रहते हैं तो बेटे ने पुस्तैनी गहनों के बारे में पूछताछ की होगी तब जाकर पीड़ित रामबाई ने मजबूर होकर बेटे को पूरी बात बताई कि किस तरह पिनौरा के लोगों ने अपनी गरीबी और लाचारी दिखाकर मदद उधार मांगने के नाम पर उन्हें ठग लिया है। इतना ही नहीं
पीड़िता ने बताया कि दीपक ने अपने कुछ परिचितों की भी परेशानी बताकर उन्हें भी पैसे दिलवाए जिनमें राजकुमार चौधरी को 170000 ,विजय यादव 85000 नगदी और 2 तोले की चैन, आशीष राय को 95000 खुद को गारंटर बताकर दीपक अग्रवाल ने दिलाया। आज अगर इस पूरे सोने और नगदी की बात करे तो इन लोगों ने बड़े शातिर तरीके से एक महिला से 25 लाख के आसपास की ठगी की गई है।

नौरोजाबाद में नहीं ली गई शिकायत
भरोसे का अंजाम खुद के पैसे मांगने पर मिलती है धमकियां
इन सबसे अपने पैसे मांगते मांगते थक हार कर पीड़िता ने अब एस पी ऑफिस का रुख किया है। पीड़िता ने इन सभी चारों लोगों के नाम का शिकायती आवेदन एस पी महोदया को देकर अपने पैसे दिलवाने और इन सभी पर कार्यवाही की मांग की है।
पीड़िता के पास इन सभी के पैसे और जेवर लेने के कबूलनामे की वीडियो भी है, जिसमें पीड़िता दीपक अग्रवाल से दिए पैसे और जेवर के बारे में पूछती दिख रही है, जिस पर दीपक हामी भर रहा है कि मैं अपने पैसे लौटा दूंगा। विजय यादव की भी वीडियो में पूछताछ की वीडियो वायरल हो रही जिसमें वह यह कहते दिख रहे हैं कि मैं इकट्ठे पैसे वापस कर दूंगा। पर किसी ने भी अभी तक पीड़िता के पैसे वापस नहीं किए है।
