कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में किया वृक्षारोपण,प्रकृति संरक्षण संवर्धन का लिया संकल्प

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर एवं संचालक जैव प्रौद्योगिकी डॉ. कीर्ति तंतवाय के संयुक्त तत्वाधान में जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने बताया कि चम्पा, हरश्रृंगार, मोलश्री सहित अन्य औषधि पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया गया है।कार्यक्रम में संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी. के. कौतु, कुलसचिव डॉ. ए. के. जैन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, कृषि महाविद्यालय के विभागध्यक्ष डॉ. जयंत भट्ट, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र तिवारी, डॉ. विजय यादव, वैज्ञानिक डॉ. रजनी बिसेन, डॉ. रीना नायर, डॉ. अक्षता तोमर, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. आर. एस. मरावी. डॉ. आर. पी. साहू एवं वैज्ञानिक पशु चिकित्सा डॉ. तृप्ति जैन उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यकम में जैव प्रौद्योगिकी केंद्र जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एवं नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह कार्यकम मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पोषित डिजाइन नवाचार केन्द्र (DIC) परियोजना के सहयोग से आयोजित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed