भव्य और दिव्य भारत माता मंदिर का जल्द लोकार्पण
संस्कारधानी में लहराया प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्रध्वज
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि संस्कारधानी के तिलवारा में प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्रध्वज लहराने लगा है। इससे लोगों में राष्ट्र प्रेम और देश भक्ति की भावना प्रबल हुई है। इस उपलब्धि से उनका एक बड़ा सपना और संकल्प पूरा हुआ है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह कार्य संस्कारधानी के लिए ऐतिहासिक है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। उनकी सोच देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम के साथ शहर को विकसित करने की है।
भव्य और दिव्य भारत माता मंदिर का लोकार्पण जल्द–
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि शहर के सिविक सेन्टर उद्यान में भव्य और दिव्य भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, शीघ्र ही मंदिर का लोकार्पण किया जायेगा। यहॉं पर भारत माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इससे संस्कारधानी के निवासियों में राष्ट्र के प्रति आस्था, भक्ति और समर्पण भाव का विकास होगा। पर्यटन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
