महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया ने (ASI) महिला पुलिस को किया रक्तदान

0

Oplus_16777216

Spread the love

महाराणा क्षत्रिय महासभा युवा समिति उमरिया द्वारा रक्तदान के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जिस समिति का नाम महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया है, ये समिति करीब 2 साल पहले बनाई गई थी। जो लगातार लोगों को रक्तदान कर रही है। ऐसा ही आज देखने को मिला है जहां महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया के रक्तवीर नीरज सिंह राजपूत द्वारा समिति उपाध्यक्ष उमेश सिंह राजपूत की उपस्थिति में एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रामवती सिंह परस्ते जो कि सिविललाइन पुलिस चौकी उमरिया मे सेवारत है उनकी अचानक तबीयत खराब होने के दौरान निशुल्क रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद की और महाराणा क्षत्रिय महासभा युवा समिति व महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति का नाम रोशन किया है। उसी क्रम में दिनांक 04 अगस्त 2025 को महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया जिले के ग्राम उफरी के युवा साथी नीरज सिंह राजपूत जिला चिकित्सालय पहुंचकर जरूरत मंद को निशुल्क रक्तदान किया है।

इस नेक जीवनदाई कार्य से नवजीवन प्राप्त मरीज एवं उनके समस्त स्टाफ ने रक्तदान समिति के अध्यक्ष फ़ौजी रमेश सिंह राजपूत और उनके समस्त टीम का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *