प्रेमानंद पूरी ने शिर्डी वाले साईं बाबा को लेकर दिया शर्मनाक़ बयान, धर्मिक भावना से खेलने का किसने दिया अधिकार
महामंडलेश्वर के पद से हटाने की उठ सकती है मांग
देश दुनिया में शिर्डी वाले साईं बाबा के करोड़ो भक्त है जो दिन रात उनका स्मरण करते है। उनकी पवित्र आस्था का मानो कोई अंत नहीं है। शहर शहर उनके नाम से बड़े बड़े मंदिर बने है। तो वहीं कुछ लोगो को उनको लेकर विवादित टिप्पणी करने में अपना गौरव समझ आता है या यूँ कहे तो साईं भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने में उनको अपने महानता लगती है।
ऐसा ही एक प्रसंग हाल ही में फिर देखने में आया है। जानकारी के अनुसार उज्जैन में प्रेमानंद पूरी ने कथा वाचन के दौरान शिर्डी वाले साईं बाबा को लेकर दिया शर्मनाक़ बयान दें दिया। प्रेमानन्द पूरी ने कहा कि , यदि आपके घर में साईं की मूर्ति हो तो उसे फेंक दो और फोटो हो तो इसे जला दो। इस तरह की अभद्रता और धर्मिक भावना से खेलने काअधिकार इन पागल धर्म गुरु को किसने दिया। ये ज़ब चाहे अपने को बड़ा और महान बताने के चककर में कुछ भी बोल जाते है ये नहीं सोचते की किसी की धार्मिक आस्था को चोट पहुंच सकती है।
महामंडलेश्वर के पद से हटाने की उठ सकती है मांग
अब वहीं हो सकता है कि श्री साईं बाबा को मानने वाले भक्त और साईं मंदिर की समितिया प्रेमान्दन पूरी की धार्मिक बहिस्कार करने की मांग कर सकते है।
वैसे सही भी है सनातन किसी को नुकसान एवं किसी की अवहेलना करने का अधिकार नहीं देता बल्कि सनातन धर्म तो सभी को मर्यादा में रहना और सबका सम्मान करना सिखाता है।
