सदर रामलीला मैदान में तीसरे श्रावण सोमवार पर विशाल शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक
श्रावण मास के पुण्य अवसर पर जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के मार्गदर्शन में महिला शक्ति महासंघ ने तीसरे श्रावण सोमवार 28 जुलाई को सदर श्री रामलीला मैदान में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया है जिसमें महिला महासंघ ने महिलाओं को इस आयोजन हेतु आमंत्रित किया हैं ।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती राधा तिवारी, छाया कुरील,किरण ठाकुर,माया ठाकुर,ममता रजक,नीलू स्वामी,श्वेता बैन,सीमा बैन,संगीता पिल्ले,सुप्रीया तिवारी, संध्या सिंह,रीना श्रीवास्तव,अनिता कश्यप,संध्या जयसवाल,कृष्णा अग्रवाल,शारदा अग्रवाल, कामना कुरचानिया,सपना तालेवर, वंदना राजपूत इत्यादि महिलाओं ने इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने अपील की है।
