नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, अब देखना यह कि पहले पलकें किस की झपकती

0
Spread the love

राष्ट्र हित पहले :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आप समझ ही गये होंगे देश का विजन

भारत और अमेरिका, नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, अब यह देखना रोचक होगा कि पहले पलकें किस की झपकती हैं।

खेल अब रोमांचकारी हो चला है। अमेरिका माने ट्रंप जी ने बीमर सोच के फेंका है। भारत माने मोदी जी ने बस संयम, साहस और धैर्य से बल्ले से रोकना भर है। आज भारत और अमेरिका की आपसी निर्भरता ऐसी नहीं है कि अमेरिका भारत से बिगाड़ मजे में रह लेगा। भारत को अमेरिका से दबने की आवश्यकता नहीं है। होती तो अब तक दब चुका होता। वैसे कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में खंभ ठोक के कहा कि दुनिया के किसी नेता ने आपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा और आज डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से अमेरिका द्वारा आयातित वस्तुओं पर 1अगस्त से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा करके स्वयं अपने अब तक 29 बार भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर ट्रेड डील करने के नाम कराने वाले दावे को स्वयं विशुद्ध झूठ प्रमाणित कर दिया। भारत तो निरंतर इसका खंडन करता आया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *